उत्तराखंड; 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
मनोज शर्मा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार के लिए गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलो मे भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट 5 जिलों में अलर्ट जारी है, शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है बिजली गिरने व चमकने को लेकर भी कहीं-कहीं पर अलर्ट जारी किया गया है, आज और कल 2 दिन राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश व आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है, तथा साथ ही साथ संवेदनशील इलाकों मैं मध्यम भूस्खलन चट्टान गिरने के कारण कुछ जगह राजमार्गों में अवरोध कटाव नदी नालों के जलस्तर उल्लेखनीय वृद्धि वह कहीं बिजली गिर जाने से जान माल की हानि होने की आशंका जताई है ऐसी स्थिति में आपदा राहत बचाव टीम को तैयार रखा गया है पूर्व अनुमान के अनुसार 16 सितंबर को अल्मोड़ा पौड़ी और उधम सिंह नगर को छोड़कर बाकी 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, 17 सितंबर को पिथौरागढ़ बागेश्वर और चंपावत के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के अनु सचिव करण सिंह ने 8 जिलों के जिलाधिकारियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए जरूरी व्यवस्था करने को कहा है,
सभी थाना चौकी हाई अलर्ट मोड पर रहेंगे मौसम निर्देशक विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय स्थिति में है
