उत्तराखंड: अब मोबाइल ऐप से मिलेंगी ये सरकारी सुविधाएं, महिलाओ की सुरक्षा के लिये एप तैयार
मनोज शर्मा
उत्तराखंड सरकार की ज्यादातर नागरिक सेवाएं अब जनता को एक मोबाइल ऐप पर मिलने जा रही हैं।
सरकार की ज्यादातर नागरिक सेवाएं अब जनता को एक मोबाइल ऐप पर मिलने जा रही हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने अपणि सरकार पोर्टल का अब मोबाइल ऐप भी विकसित कर लिया है।
सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने अपणि सरकार पोर्टल का अब मोबाइल ऐप भी विकसित कर लिया है, जिसमें शुक्रवार से लोगों को 427 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। ई गवर्नेंस की दिशा में प्रयास करते हुए, आईटीडीए ने दो साल पहले अपणि सरकार पोर्टल तैयार कर, अलग-अलग विभागों की नागरिक सेवाओं को इसमें जोड़ा था। इसमें अभी राजस्व विभाग, पंचायतीराज, कौशल विकास, शहरी विकास, पेयजल, समाज कल्याण समेत कुल नौ विभागों की 75 सेवाएं जनता को मिल रही हैं। इसमें प्रमाणपत्र, पेंशन-छात्रवृत्ति आवेदन, कनेक्शन के लिए आवेदन जैसी सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस बीच विभाग ने अन्य विभागों की सेवाओं को भी पोर्टल से जोड़ दिया है, इसके बाद इसमें कुल उपलब्ध सेवाओं की संख्या 427 हो गई है। अपणि सरकार का मोबाइल ऐप भी तैयार कर लिया है, जिसे 11 नवंबर को लांच किया जा रहा है।
इस ऐप से सही लग जायेगा सेवा का अधिकार
अपणि सरकार में सेवाओं को बढ़ाने के साथ ही तय समय सीमा
में काम नहीं होने पर स्वत सेवा का अधिकार लागू होने का भी प्रावधान किया गया है। यानि यदि कोई कार्मिक तय समय पर आवेदक को सेवा प्रदान नहीं करता है तो वो शिकायत स्वत उच्चाधिकारियों के पास पहुंच जाएगी। साथ ही डिजिटल ट्रैकिंग होने के कारण सेवा का अधिकार आयोग भी इसका संज्ञान ले सकेगा।
सेवाएं ही अभी मिल रही हैं अपणि सरकार पोर्टल पर
आईटीडीए के निदेशक, अमित सिन्हा ने बताया कि, अभी ज्यादातर विभाग अपनी सेवाएं ऑनलाइन तो दे रहे हैं, लेकिन सबके अलग-अलग लिंक हैं। अब आईटीडीए ने इसके लिए अपणि सरकार का कॉमन प्लेटफार्म तैयार कर लिया है। अब तक अपणि सरकार पोर्टल पर 75 सेवाएं मिल रही थी, जो अब 427 हो जाएंगी।
