उत्तराखंड: सीएम धामी ने विभागों से एक हफ्ते में खाली पदों का ब्योरा देने के दिये निर्देश

0

मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को जो की थी उसमे समीक्षा कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री की पांच नवंबर की समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। प्रदेश सरकार के सभी विभागों व राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में निर्धारित प्रारूप पर खाली पदों का ब्योरा तलब किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे। इसमें विभागों को खाली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। विभागों को यह ब्योरा 22 नवंबर तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 

और पढ़ें…

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!