विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी: भर्तियों को रद्द करने पर अदालत की रोक को दो न्यायाधीशों की पीठ में चुनौती दी जाएगी
अनिल कुमुद
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा है कि विधानसभा सचिवालय में 228 तदर्थ नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक को दो न्यायाधीशों की पीठ में चुनौती दी जाएगी।
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा है कि विधानसभा सचिवालय में 228 तदर्थ नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक को दो न्यायाधीशों की पीठ में चुनौती दी जाएगी। खंडूरी ने शनिवार को कहा की हमने इस विषय पर कानूनी राय ली है और उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को दो न्यायाधीशों की पीठ में चुनौती देने का फैसला किया है। खंडूरी ने विधानसभा सचिवालय में कथित तौर पर गलत तरीके से की गई 228 नियुक्तियों को 23 सितंबर को रद्द कर दी थीं।
खंडूरी ने शनिवार को कहा, “हमने विषय पर कानूनी राय ली है और उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को दो न्यायाधीशों की पीठ में चुनौती देने का फैसला किया है।”
