शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या के खिलाफ साजिश रचने वाले आरोपियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस हुई सख्त
मनोज शर्मा
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और उनकी पत्नी शैलदीदी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराने के छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ की युवती और उसकी मां को डरा-धमकाकर, बंधक बनाकर शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और उनकी पत्नी शैलदीदी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराने के छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वर्ष 2020 में दिल्ली के प्रतापनगर थाने में छत्तीसगढ़ की एक युवती ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और उनकी पत्नी के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया था। पीड़िता बाद में कोर्ट में दिए बयान में आरोपों से पलट गई थी।एसआईटी ने शांतिकुंज प्रमुख एवं उनकी पत्नी को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी लेकिन कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट को निरस्त करते हुए फिर से जांच के आदेश दिए थे। उपरोक्त मोदी ने उस समय बहुत तूल पकड़ा था और इससे कुछ हद तक शांतिकुंज की छवि पर भी असर पड़ा था,
