देहरादून के प्राइवेट हॉस्टल में रैगिंग का मामला आया सामने, स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर मांगी जा रही 60000 रुपये की रकम

0

अनिल कुमुद

देहरादून में 19 वर्षीय एक पीड़ित ने पुलिस में ब्लैकमेल और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है, उसने कहां कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट करने के बाद नग्न हालत में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहे हैं

 

देहरादून के यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम और एनजी स्टडी मैं बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्रों को उसके साथ प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले छात्र ब्लैकमेल कर रहे हैं, पीड़ित 19 वर्षीय युवक ने पुलिस ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्राइवेट हॉस्टल में कुछ बैचमेट के साथ रहता है,

बीते दिन उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की तथा मारपीट करने के बाद आरोपियों ने युवक की नग्न  हालत में वीडियो बना ली अब आरोपी युवक से ₹60000 की मांग कर रहे हैं,

पीड़ित युवक ने बताया कि बीते कई दिनों से उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है और पैसे ना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,

पुलिस ने बताया कि सभी चार युवक यूनिवर्सिटी के बाहर प्राइवेट हॉस्टल में रहते हैं बीते दिन पार्टी के दौरान यह घटना घटी, तीनों आरोपियों ने पहले युवक को जबरदस्ती शराब पिलाई फिर नग्न वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे, आरोपी युवक से 6000 रुपए की मांग भी कर रहे हैं,

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 384 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है, यह मामला 27 नवंबर की रात का बताया जा रहा है पीड़ित युवक ने बताया कि रात के करीब 12:00 बजे आरोपी शराब लेकर उसके कमरे में घुसे फिर उसे जबरदस्ती शराब पिलाई जिसके बाद उसके साथ मारपीट की और नंगी  वीडियो बना ली अगले दिन से आरोपी युवक से पैसे की मांग करने लगे,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!