गर्लफ्रेंड के कारण छात्रों के बीच स्कूल के बाहर ही हुई गैंगवार, छात्रा के गले पर चाकू से किया हमला
मनोज शर्मा
देहरादून में प्रेम नगर के एक स्कूल के बाहर हुए झगड़े में दसवीं के छात्र की गर्दन में कुछ युवकों ने चाकू होकर उसे घायल कर दिया छात्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर के एक स्कूल के बाहर हुए झगड़े में एक दसवीं के छात्र की गर्दन में कुछ लोगों ने चाकू मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, छात्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है, छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने मे और आरोपी की तलाश मे जुटी है,
यह घटना प्रेम नगर के केवि आईएमए के पास की है, शनिवार शाम कुछ युवकों के बीच वाद विवाद हुआ इसी बीच एक युवक ने छात्र अंश पुत्र विकी के गले पर चाकू से हमला कर दिया घायल अंश को प्रेम नगर अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां से उसे दून रेफर कर दिया गया है,
इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक और किशोरों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है, माना जा रहा है कि यह झगड़ा गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था, अभी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं, छात्र के बयान लेने पुलिस गई है लेकिन छात्र अभी होश में नहीं है, आरोपी युवक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं दून अस्पताल में कई कांग्रेसी नेता और छात्र के चाचा संजय और संतोष समेत कई लोग पहुंचे उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
