पुष्कर सिंह धामी सरकार में विधायकों को दायित्व बंटवारा जल्दी ही, यह बनाया गया है पूरा प्लान

0

मनोज शर्मा

 उत्तराखंड में लंबे समय से दायित्व बंटवारे का इंतजार कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और कद्दावर नेताओं की मुराद जल्द पूरी होने वाली है हाईकमान की हां के बाद जल्द ही दायित्व बांटे जा सकते हैं,

 

उत्तराखंड में लंबे समय से दायित्व बंटवारे का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी विधायकों और कद्दावर नेताओं की मुराद जल्दी ही पूरी होने वाली है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाईकमान की हां के बाद पार्टी के नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं दायित्व बंटवारे से पहले ही नेताओं के बीच लॉबिंग शुरू हो गई है, पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन की ओर से कद्दावर नेताओं की एक सूची बनाई गई है उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती देने के लिए लंबे समय से समर्पित होकर पार्टी के दिए लिए काम कर रहे नेताओं का नाम भी  सूची में शामिल किया गया है,

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार 1000 से अधिक बड़े नेता अलग-अलग दायित्व और राज्यमंत्री स्तर का दर्जा पाने के लिए जोर लगा रहे हैं, कई नेता इसके लिए केंद्रीय संगठन तो कई राज्य संगठन की चक्कर भी लगा चुके हैं, हालाँकि काफी समय से सरकार दायित्व बटन को टाल रही थी लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी अब नए साल के शुरू में दायित्व बाटने की शुरुआत करने वाले हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री धामी की ओर से प्रदेश संगठन के कुछ नामों की सूची मांगी गई है,

पार्टी के कई नेताओं ने दायित्व के लिए प्रदेश संगठन को बतौर दावेदारी भी पेश की है इसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन भी दायित्व बटन के लिए हरकत में आ गया है, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सरकार में दायित्व वितरण को लेकर मंथन चल रहा है और कहा कि पार्टी में सभी वर्गों से बातचीत के बाद ही दायित्व बांटा जाएगा, पार्टी हाईकमान की मुहर के बाद ही विधायकों और नेताओं को दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित पदाधिकारी की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि गुजरात की जीत से साफ हो गया कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रेम करते हैं,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!