मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: अंकिता भंडारी केस में वीआईपी के नाम का होगा खुलासा
मनोज शर्मा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी उत्तराखंड सरकार एक परसेंट भी ढील नहीं देने वाली है तथा कहा कि सख्त कार्रवाई होगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, उत्तराखंड सरकार एक परसेंट भी डील नहीं देने वाली है, और भरोसा जताया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जा चुकी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर नई शुरुआत की है जिस प कई राज्य अमल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि राज्य में 2014 और 15 से भी भर्ती घोटाले हो रहे थे लेकिन पूर्व में कोई कार्यवाही नहीं हुई, इस बार जांच में 55 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं,
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड राज्य की जरूरत थी इसके लिए उन्होंने चुनाव से पहले जनता से वायदा किया था जिस पर कमेटी गठित कर अमल किया जा रहा है, इसी तरह राज्य में धर्मांतरण पर अब बड़ा कानून बनाया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से हर नए कार्य की शुरुआत होती है जिसके बाद में अन्य राज्य भी अपनाते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी के खिलाफ नहीं है मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले उन्हें मुख्यमंत्री का दायित्व मिला था इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताया इसी का नतीजा रहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में मिथक तोड़ते हुए दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रही,
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2014 से 15 के बीच भर्ती घोटाले चल रहे थे हमेशा जांच की बात होती थी लेकिन जांच कभी हुई ही नहीं इस बार सरकार ने जांच कराई तो अब तक 55 लोग जेल जा चुके हैं अंतिम व्यक्ति को सजा दिलाने तक सरकार चुप नहीं बैठेगी, इसी तरह अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार ने तत्काल कार्यवाही की, सारे आरोपी गिरफ्तार किए गए, दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्प है टीम ने कहा कि केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान पर काम चल रहा है दिसंबर 2023 तक दोनों काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है,
