लक्सर: ऊर्जा निगम में मीटर रीडिंग के नाम पर एक बड़ी गड़बड़ सामने आई है, जीरो रीडिंग पर ही बिल कर दिए जारी
अनिल कुमुद
ऊर्जा निगम में मीटर रीडिंग के नाम पर एक बड़ी गड़बड़ सामने आई है मीटर रीडिंग का काम देखने वाली कंपनी के स्टाफ ने जीरो रीडिंग पर ही बिजली के बिल जारी कर दिए हैं जिससे कि आने वाले समय में सही रीडिंग आने पर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त भार,
ऊर्जा निगम में मीटर रीडिंग पर एक बड़ा घपला सामने आया है मीटर रीडिंग का जिम्मा संभालने वाली कंपनी के स्टाफ ने जीरो रीडिंग पर ही बिजली के बिल जारी कर दिए हैं, ऊर्जा निगम के लकसर डिवीजन में यह बड़ी गड़बड़ सामने आई है, अट्ठारह सौ परिवारों को जीरो रेटिंग के बिजली के बिल दिए गए हैं, इससे विद्युत विभाग को जहां फिलहाल लाखों का नुकसान हुआ है उधर उपभोक्ताओं पर भी भविष्य में सही बिल मिलाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, ऊर्जा निगम ने बिजली के बिल जारी करने का काम आउट सोर्स कंपनी को दे रखा है,
मुख्यालय स्तर पर शिकायत पहुंची कि सितंबर के महीने में लक्सर डिवीजन में बड़े पैमाने पर बिल जारी करने में गड़बड़ हुई है मुख्यालय ने पड़ताल कराई तो पता चला कि अट्ठारह सौ के करीब बिल जारी कर दिए गए हैं, उपभोक्ताओं को सिर्फ चार्ज का ही पैसा जमा कराना पड़ा, इससे विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान हुआ,अब भविष्य में जब सही रीडिंग के साथ दिल जारी किए जाएंगे तो उपभोक्ताओं पर एरियर के साथ अधिक बिजली का भार पड़ेगा, इस गड़बड़ी की विस्तृत जांच मुख्यालय स्तर पर शुरू हो गई है डिवीजन की तो पड़ताल की जा रही है इसके साथ ही सभी डिवीजन के बिलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो इससे नुकसान उपभोक्ता को ही हो है विद्युत विभाग जहां आज नुकसान में रहा है वही उसे सही बिल पर एरियर के साथ पैसे मिलेंगे जिससे फायदा विद्युत विभाग को ही होगा,
मीटर रीडिंग में गड़बड़ी का मामला लक्सर डिवीजन में सामने आया है इसकी पड़ताल कराई जा रही है दूसरों डीवीजनों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है, पूरे सिस्टम को सुधारा जाएगा।
एम एल प्रसाद निर्देशक ऑपरेशन यूपीसीएल
