हरिद्वार: सुरेन्द्र तेश्वर “प्रदेश अध्यक्ष अ0भा0सफाई मज़दूर कांग्रेस रजि0 ने मां मनसा देवी और चंडी देवी के अधिग्रहण को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र

0

मनोज शर्मा

तेश्वर ने कहा है की माँ वैष्णो देवी की तर्ज पर माँ मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर का प्रदेश सरकार बोर्ड गठित कर अधिग्रहण करती है तो वह सारी सुविधाओं का लाभ यहाँ भी दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिलेगा,

हरिद्वार। माँ मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर के अधिग्रहण करने के सम्बन्ध मे एक पत्र अ0भा0सफाई मज़दूर कांग्रेस रजि0राष्ट्रीय स्वतन्त्र ट्रेड यूनियन उत्तराखण्ड शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर ने दिनांक 07सितम्बर 2022 मे महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित कर माँ वैष्णो देवी मंदिर के अधिग्रहण की तरह उक्त मंदिरों को अधिग्रहित कर उत्तराखंड सरकार भी एक बोर्ड गठित करें, तेश्वर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए श्री राज्यपाल जी के सचिव ने अपने पत्र स02909। जी0एस0। विधि।,। J,3।2021दिनांक 03,11,2022 जिला अधिकारी हरिद्वार को नियमानुसार प्रस्ताव बना कर प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित किया है। तेश्वर ने कहा है की माँ वैष्णो देवी की तर्ज पर माँ मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर का प्रदेश सरकार बोर्ड गठित कर अधिग्रहण करती है तो वह सारी सुविधाओं का लाभ यहाँ भी दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिलेगा,

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि इससे हरिद्वार का नाम भी होगा और आने वाले श्रद्धालुओं को भी एक सुविधा के साथ-साथ एक अलौकिक अनुभूति भी होगी और साथ ही स्थानी रोजगार पर भी असर होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!