जंगल में शराब पी रहे युवकों में से एक को को बाघ ने बनाया अपना शिकार
मनोज शर्मा
जिम कॉर्बेट पार्क में एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया, युवक का अध खाया शव जंगल से बरामद हुआ है,
जिम कॉर्बेट पार्क में एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया, युवक का अध खाया शव जंगल से बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी के पास और रामनगर के कोसी रेंज के बीच नाले के पास तीन युवक शराब पी रहे थे उसी समय बाघ ने उन पर हमला कर दिया, इस हमले में बाघ अपने साथ एक युवक को ले गया, हमले के दौरान मृतक के दोनों दोस्त शराब के नशे में इतने धुत्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त को बाघ उठाकर ले गया,
कुछ देर बाद गश्ती दल ने जब इन दोनों को देखा तो पूछताछ की कि वह इस समय यहां कर क्या रहे हैं इसके बाद इन्हें जंगल में बिना वजह घूमने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि एक अन्य युवक गायब है, इसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई उधर पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं।
