भाजयुमो ने किया राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग रन इंडिया का आयोजन

0

विकासनगर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित दौड़ से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग रन इंडिया का आयोजन किया गया। दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पकाल में ही पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाली विवेकानंद साहित्य, दर्शन और इतिहास के विद्वान थे।

उनके विचार युवाओं का मार्गदर्शन कई युगों तक करते रहेंगे। कहा कि विवेकानंद ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया, जिससे वे युवाओं का आदर्श बने। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद कश्यप, दिव्या राणा, संजय तोमर, चिरोग गुलेरिया, शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, युवा दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान जस्सोवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। रैली निकालकर छात्रों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियां मिटाने और नशे की लत से दूर रहने को जागरूक किया।

कार्यक्रम अधिकारी अलका ने स्वयंसेवकों को बताया कि स्वामी विवेकानंद को हम संत, दार्शनिक, समाज सुधारक के साथ ही अनजान कवि के तौर पर जानते हैं। उनके व्यक्तित्व के हर पहलू का विकास परिवार से मिले संस्कारों से शुरू हुआ। भारतीय सनातन धर्म से दुनिया को परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद बचपन से ही खोजी प्रवृत्ति के थे। उन्होंने गरीबों की सेवा को ईश्वर सेवा बताया और इसे जीवन पर्यंत खुद भी अपनाया। बताया कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के महानायक थे और हमेशा रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!