हरिद्वार चंडी घाट पुल पर स्कूटी सवार पर ट्रक चढ़ाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार वाहन चलाने को लेकर चंडीघाट पुल पर हुआ था विवाद
अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार के चंडीघाट पुल पर स्कूटी सवार को कुचल कर हत्या करने वाले ट्रक चालक को ट्रक सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है कोतवाली नगर एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि एक महिला अनीता पत्नी ऋषभ श्रीवास्तव निवासी दुर्गानगर खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार ने 3 फरवरी 2023 को कोतवाली में तहरीर दी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसका पति ऋषभ श्रीवास्तव अपने दोस्त शीतकाल के साथ 1 फरवरी 2023 की रात को स्कूटी से कांगड़ी की ओर से घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान चंडी घाट पुल पर ट्रक चालक से वाहन चालक से गलत तरीके से ट्रक चलाने को लेकर विवाद हुआ जब उसके पति अपने दोस्त के साथ चंडीघाट चौक पर पहुंचे और ट्रक चालक को रुकवाने का प्रयास किया जिस पर ट्रक चालक से बहस हो गई आरोप है कि ट्रक चालक ने जान से मारने की नियत से उसके पति पर ट्रक चढ़ा दिया और वहां से फरार हो गया घटना में उसके पति की मौत हो गई पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताए गए नंबर ट्रक के नंबर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखें टीवी कैमरे में जानबूझकर चालक द्वारा स्कूटी की घटना की पुष्टि हुई पुलिस जांच में जुटी है
