कावड़ यात्रा में भारी संख्या में कावड़िया हरिद्वार जल भरने के लिए पहुंच रहे जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए

हिमांशु गिरी हरिद्वार
धर्म नगरी हरिद्वार में आयोजित कावड़ यात्रा अपने पूरे जोर-शोर पर है 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है भारी संख्या में कावड़िया गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं इसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं हरिद्वार जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडे ने आज कावड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया जिलाधिकारी द्वारा अधिकारी अधिकारियों को कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए गए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कावड़ियों की काफी संख्या में भीड़ हरिद्वार आ रही है इसको लेकर मजिस्ट्रेट और सभी अधिकारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं इस कावड़ यात्रा में सावन की कावड़ के मुकाबले युवा कम आते हैं जिस कारण इस यात्रा में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना ज्यादा नहीं करना पड़ता जिला प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई है नगर निगम को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए पुलिस को निर्देशित किया गया है भीड़ में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है साथ ही सादे कपड़ों में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जैसा कि हमेशा किया जाता है हरिद्वार में हरिद्वार वासी पुलिस और व्यापारी लोग मिलकर मेले को सकुशल संपन्न कराते हैं
