बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस को ही बदमाशों ने घेरा, फोन कर बुलाए अपने अन्य साथी

0

मनोज शर्मा

हरिद्वार- रुड़की रोड पर स्थित रतमऊ नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर खनन कर रहे लोगों ने ही ट्रैक्टर ट्रॉली  चढ़ाने  का प्रयास किया

हरिद्वार- रुड़की रोड पर स्थित रतमऊ नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर खनन कर रहे लोगों ने ही ट्रैक्टर ट्रॉली  चढ़ाने  का प्रयास किया उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने फोन कर 20 से अधिक अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया पुलिस ने 10 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली गलौज करना और जान से मारने की धमकी देना अवैध खनन करना आदि धारा मुकदमा दर्ज किया है, जब पुलिस गश्त कर रही थी तभी 112 नंबर गाड़ी को सूचना मिली कि नदी में अवैध खनन हो रहा है जब एक ट्रैक्टर चालकों के पीछे गए तो उन्होंने गाड़ी दौड़ा दी इसी दौरान शान्तर शाह चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन कर रहे लोगों के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी पुलिस ने बताया कि मौके से दो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हुए जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली चालक को मौके पर पकड़ लिया गया, जब ट्रैक्टर चालक से अवैध खनन के बारे में पूछा गया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी, पुलिस का आरोप है कि उसने फोन कर 20 से अधिक अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जहां पुलिस को घेर लिया, आरोप है कि जब पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक रही थी तो आरोपियों ने पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली को चढ़ाने का प्रयास किया,

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शान्तरशाह  चौकी प्रभारी हेमंत भारद्वाज की शिकायत पर इसरार, मुकीम निवासीगण राजपूताना द्वारा पुलिस टीम पर चढ़ाने की नियत से तेज गति से चलाते हुए ट्रैक्टर को भगाने का प्रयास किया गया

मामले में साजिद पुत्र शमशाद इरफान फरियाद, रईस, गफ्फार राहुल पुत्र मंगता इमरान पुत्र यासीन मीनू पुत्र शमशाद निवासी  राजपूताना आदि 20-25 लोगों द्वारा पुलिस टीम से गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी गई, जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!