उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान से टूटे इस मौसम के गर्मी के सारे रिकॉर्ड

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड मैं कम बारिश की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है देहरादून में इस सीजन के गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 2 दिन और तापमान बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,

उत्तराखंड मैं कम बारिश की वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है देहरादून में इस सीजन के गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दो दिन और तापमान बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है रविवार को दून में लगातार दूसरे दिन पारा अपने उच्चतम स्तर पर रहा, देहरादून में रविवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा, रविवार को 28,5 डिग्री तापमान रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 12,10 डिग्री पहुंच गया, शनिवार को भी दून में इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 28,2 दर्ज किया गया था पंतनगर का तापमान रविवार को 27,8 डिग्री रहा,

वही मसूरी में सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा 21,6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा मसूरी तक में भी इस सीजन का अभी तक का सबसे यह अधिक तापमान रहा है, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा तापमान में 2 दिन तक और बढ़ोतरी होगी अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा तापमान में बढ़ोतरी से हिमस्खलन की संभावना बन रही है

मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों में 5 से 7 डिग्री तक सामान्य से अधिक तापमान बने रहने की संभावना जताई है मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में 20 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है तथा अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!