पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गैंग, चोरी करने वालों में इंजीनियर और ग्रेजुएट शामिल
मनोज शर्मा
हरिद्वार में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, इनमें से कोई इंजीनियर तो कोई ग्रेजुएट पास है.
उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. बाइक चोर गैंग में गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों में कोई इंजीनियर है, तो कोई ग्रेजुएट. पुलिस ने बताया कि आरोपी भीड़भाड़ वाली जगह देखकर वहां खड़ी बाइकों पर हाथ साफ किया करते थे. पुलिस ने चोरी की गई कुल 15 बाइकों को भी बरामद किया है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
मामला हरिद्वार की लक्सर कोतवाली का है, जहां पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपियों के पास से चोरी की गई 15 बाइक भी बरामद की गई हैं, जनपद में इस समय अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है, जिसमें लक्सर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, लेकिन इसमें एक सोचने का बहुत बड़ा विषय है बाइक चोर गैंग को पकड़ने का खुलासा आए दिन पुलिस द्वारा किया जाता है लेकिन फिर भी यह घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है,
