पॉड कार योजना के लिए इन इलाकों में होगा जमीन का अधिग्रहण किस की जमीन कितनी जाएगी और कितनी बचेगी

0

अशोक गिरी हरिद्वार

पॉडकार योजना के लिए इन इलाकों में होगा जमीन का अधिग्रहण हरिद्वार में पॉड कार योजना के तहत स्टेशन बनाने और पीआरटी रनिंग सेक्शन के लिए सरकारी और निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है ज्वालापुर से लेकर आर्य नगर रामनगर रानीपुर मोड़ और हर की पैड़ी कनखल आदि क्षेत्रों में जहां जहां जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा उसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं इसके अनुसार आपको अंदाजा लग जाएगा कि किन लोगों के आसपास से होकर यह लाइन जाएगी और किस की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा

सीता पुर में संत रविदास घाट के पास 1351 स्क्वायर मीटर सरकारी भूमि का अधिग्रहण होगा ज्वालापुर में आदिल स्टील और भारत एडवरटाइजर्स के दोनों और 6,7 और 6,7 स्क्वायर मीटर प्राइवेट लैंड का अधिग्रहण होगा सिटी अस्पताल में 50,6 स्क्वायर मीटर सरकारी भूमि जो एलआईसी दफ्तर की होगी का अधिग्रहण होगा इसी जगह 70,2 स्क्वायर मीटर भूमि जो सरकारी है जहां पुलिस पिकेट है वहां की भूमि भी अधिग्रहण होगी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पार्किंग में से 6,8 स्क्वायर मीटर लैंड ली जाएगी

मनसा देवी रोपवे गेट से 137,3 स्क्वायर मीटर निजी भूमि ली जाएगी जो एक इमारत है हर की पौड़ी खाली पड़ी जमीन का 12,5 और 35,7 स्क्वायर मीटर भूमि का अधिग्रहण होगा

खड़खड़ी में विजय टेटराम निवास के पास 6,7 स्क्वायर मीटर लैंड और मोतीचूर में 182,1 स्क्वायर मीटर निजी लैंड का अधिग्रहण होगा kankhal chauk per Nirmal aashram ki 2,0 squire meter land aur ganeshpura mein 324.8 squire meter niji Bhumi ka adhigrahan hoga ललतारो पुल ke pass 2288 squire meter sarkari Bhumi ka adhigrahan  hoga

योजना की डीपीआर के अनुसार पॉड कार स्टेशन के लिए 12 व्यावसायिक इमारतों 9 आवासीय इमारतों 3 संस्थागत इमारतों और 2 सरकारी इमारतों और जमीन का अधिग्रहण किया जाना है जिन इलाकों में जमीन जाएगी उनकी डिटेल यह है लेकिन इससे पहले आप पॉड कार के सभी 21 स्टेशनों के नाम जान ले  जो इस प्रकार हैं सीतापुर स्टेशन, ज्वालापुर स्टेशन ,आर्य नगर स्टेशन, रामनगर स्टेशन, सिटी अस्पताल स्टेशन ,ऋषि कुल स्टेशन ,हरिद्वार रेलवे स्टेशन ,बाल्मीकि चौक स्टेशन, मनसा देवी रोपवे गेट स्टेशन, हरकी पैड़ी स्टेशन, खड़खड़ी स्टेशन, मोतीचूर ,शांतिकुंज स्टेशन ,भारत माता मंदिर स्टेशन, कनखल चौक स्टेशन, कनखल स्टेशन, गणेश पुरम स्टेशन, दक्ष मंदिर स्टेशन, लालतारों ब्रिज स्टेशन  जगजीत पुर स्टेशन, डीएवी कॉलेज स्टेशन

वही पॉड कार के रेनिंग सेक्शन के लिए जहां से फोर्ड कार होकर गुजरेगी वहां कुल 2442 स्क्वायर मीटर लैंड का अधिग्रहण होगा इसमें सरकारी और निजी भूमि दोनों होगी लेकिन यह अधिग्रहण वही होगा जहां लाइन में मोड़ होगा या फिर अन्य कारणों से भूमि का उपयोग होगा उसी हिसाब से जमीन का  अधिग्रहण किया जाएगा

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!