रसोई गैस के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा ने हल्ला बोला

0

मनोज शर्मा

आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने रसोई गैस और कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे महिला विरोधी सरकार बताया।

पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली,
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की होली और महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को नायाब तोहफा दिया है। 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महंगाई बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता में आए थे परंतु 500 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर आज 1100 रुपए का हो गया है। देश का युवा बेरोजगार है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उद्योग, व्यापार, धंधे सब चौपट है अडानी को छोड़कर हर कोई त्रस्त है। अपराध चरम पर है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने आज वाकई लोगों को दो वक्त की रोटी खाने के लिए मोहताज कर दिया है। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा बढ़ते गैस के दामों के विरोध में आज अपना प्रदर्शन कर रही है और गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। गुजरात का फर्जी मॉडल आज देश के सामने है । गैस के दामों में ₹50 बढ़ाकर मोदी सरकार अडानी के बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए इसका भार देश की गरीब जनता में डाल रही है।
विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी एवं गीता देवी ने कहा की मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, जो काम 70 सालों में पिछली सरकारों ने नहीं किया।वह जनता की कमर तोड़ने वाला काम मोदी ने 8 सालों में कर दिखाया। इस अवसर पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी, जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग , किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, आशीष गॉड ,मानिक गिरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ,मयंक गुप्ता, रेखा देवी, संजय गौतम ,विशाल सैनी, गीता देवी, राकेश कुमार, विशाल सैनी, अजय कुमार मुखिया, भरत कुमार, खालिद हसन, शिव कुमार, यशपाल सिंह चौहान, विशाल कुमार, बबीता देवी, अनु, रीना देवी , किरण देवी, माधुरी, रुकमणी ,विशाल शर्मा,तेजस्वी, संदीप डोभाल,गुलशन कुमार,संजय बालियान उपस्थित मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!