हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में कुछ लोगों ने तलवार बाजी कर खून की होली खेलने का प्रयास किया
हिमांशु गिरी हरिद्वार
हरिद्वार की थाना कनखल क्षेत्र में होली के दिन कुछ दंगाई लोगों ने खून की होली खेलने का प्रयास किया जिससे कई लोगों को चोटें आई जगजीतपुर में युवक तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आए घटना सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई घटना में पीड़ित अंकित सैनी की उंगली कट गई बताया जाता है बचाव में आए दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं पीड़ितों की तरफ से जगजीतपुर चौकी में तहरीर दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
पीड़ित अंकित सैनी ने बताया कि शाम को सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आई जिसमें 10 लोग थे सभी ने शराब पी हुई थी आते ही अंकित को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे जब आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें गाली देने से मना किया तो एक ने अपनी कमर में लगाई हुई तलवार को निकालकर जान से मारने की नियत से अंकित के सिर के ऊपर वार किया जिससे अंकित ने सर के ऊपर हाथ रखा तो उसके तलवार के वार से अंकित की उंगली कट गई मौके पर बचाने लगे नकुल राजपूत पर भी तलवार से वार किया जिससे नकुल पर भी तलवार के वार से बाजू में गंभीर चोटें आई और तीन उंगलियां तलवार पकड़ते कट गई तलवार मारते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए पुलिस जांच कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है
