हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एपी रबर इंडस्ट्रीज नाम की फैक्ट्री में पुराने टायरों की कटिंग का काम किया जाता है वहां अचानक आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया

0

हिमांशु गिरी हरिद्वार

हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया रबड़ कटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगी और आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका मौके पर अग्निशामक विभाग की टीम को बुलाया गया सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास किया आग से भयंकर धुआं उठा घटना के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी भी काम कर रहे थे जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया आग लगने से क्षेत्र के लोग सड़कों पर एकत्रित हो गए फैक्ट्री में लगी आग का धुआं चारों ओर फैल गया घटनास्थल पर अग्निशामक दल के साथ गैस प्लांट चौकी पुलिस मौके पर तैनात है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में एक रबड़ फैक्ट्री नाम की फैक्ट्री में पुराने टायरों की कटिंग का काम किया जाता है अचानक आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और लाखों का माल सामान जलकर राख हो गया दमकल कर्मी ध्यान सिंह तोमर ने बताया कि फोन पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद मायापुर फायर स्टेशन फायर स्टेशन से भेजा गया कर्मी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!