देहरादून सहित कई इलाकों में रात भर हुई बारिश की वजह से पारा लुढ़का,

0

मनोज शर्मा

पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार तड़के से ही देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही।

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार तड़के से ही देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। वही हरिद्वार में देर श्याम आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई और अभी भी रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है,

शुक्रवार दोपहर से देहरादून में बादलों ने सूर्य देव के दर्शन नहीं होने दिए। देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई और रातभर झमाझम बारिश दर्ज की गई। शनिवार की सुबह भी बारिश जारी रही। दून के बाहरी क्षेत्रों और मसूरी के आसपास कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। दून में रात को हुई झमाझम बारिश से तापमान ने गोता लगाया और ठिठुरन महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दून में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के भीतर 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में देवीधुरा, जखोली, नैनीताल, धनोल्टी, चकराता, भीमताल, मुक्तेश्वर ज्योलीकोट आदि स्थानों पर सर्वाधिक वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ीं।चमोली और उत्तरकाशी में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। जबकि, केदारनाथ में शाम को हल्का हिमपात हुआ। नैनीताल समेत कुमाऊं के कुछ इलाकों में भी जोरदार ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। बदलते हुए मौसम की वजह से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वर्षा-ओलावृष्टि से जंगल की आग की घटनाएं फिलहाल रुक गई हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!