अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा, पूरा साल हुआ बर्बाद

0

मनोज शर्मा 

राजकीय इंटर कालेज मजखाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, इस दौरान एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई, जिसकी वजह से इस छात्रा का पूरा साल ही बर्बाद हो गया है,

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज मजखाली में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। सचल दल ने छात्रा को रंगे हाथ छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा और कार्रवाई की, जिसके बाद उसकी उत्तर पुस्तिका और नकल सील कर रामनगर भेज दी गई, अब आगे की कार्रवाई यूके बोर्ड द्वारा ही की जाएगी, राजकीय इंटर कालेज मजखाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में सघन चेकिंग चल रही थी इस बीच डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी के नेतृत्व में सचल दल स्कूल में पहुंचा, स्कूल में छात्रों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुमारी श्वेता नाम की छात्रा पर टीम को शक हो गया, टीम ने उसकी उत्तर पुस्तिका की बारीकी से जांच की, चेकिंग में उत्तर पुस्तिका के बीच में नकल पाई गई। केंद्र में नकल होते पाए जाने से हड़कंप मच गया, बाद में छात्रा की उत्तर पुस्तिका और नकल कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक ने सील कर दी, सील कर इन्हें रामनगर भेज दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने कहा कि आगे की कार्रवाई यूके बोर्ड द्वारा की जाएगी, आमतौर पर छात्रों को नकल करते हुए देखा जाना आम बात है लेकिन अब इससे छात्राएं भी पीछे नहीं है,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!