शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका ने यूपी हाईवे पर उठाया खतरनाक कदम, परिजन हुए हैरान

0

मनोज शर्मा

एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ इस खतरनाक कदम से पुलिस भी दंग रह गई है, पुलिस की जांच में कई चौकानेवाले खुलासे हुए हैं, प्रेमी जोड़े के इस कदम से उनके परिजन भी आहत हैं

एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ किये इतने खतरनाक कदम से पुलिस भी दंग रह गई है, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, दोनों के परिजन भी हैरान है और दोनों के घर में मातम छा गया है यूपी पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस भी मामले की जांच करने में जुटी हुई है देहरादून के प्रेमी युगल ने मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर कार में जहर खा लिया, कार मे एक खाली शीशी भी मिली है, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया मगर डॉक्टर ने शादीशुदा युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का उपचार जानसठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बीबीपुर चौकी क्षेत्र की हाईवे पर कार में युवक और युवती मृत अवस्था मे पड़े हैं,

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ज्योति को जानसठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार से मिले आईडी कार्ड के अनुसार युवक अमनदीप जायसवाल पुत्र राकेश निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम देहरादून के रूप में हुई है जबकि युवती की शिनाख्त पुत्री रमेश निवासी थाना डालनवाला देहरादून के रूप में हुई है इन दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था बताया जा रहा है कि दोनों फाइनेंस कारोबार से जुड़े हुए थे इंस्पेक्टर डालनवाला ने बताया की इंद्रेशनगर निवासी पल्लवी की गुमशुदगी उसकी बहन ने 20 मार्च की रात दर्ज कराई थी वह रायपुर रोड पुरानी चुंगी के पास एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी वहां से निकलने के बाद वह लापता हो गई उधर युवती की मां ने बताया कि मुजफ्फरनगर से फोन आने के बाद उन्हें इस घटना का पता लगा इस घटना से दोनों के परिवार मैं मातम सा पसरा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!