हरिद्वार में पोस्ट ऑफिस के पास व भीमगोडा में नो एंट्री से व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बड़ी मुश्किल है

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार अपर रोड पर 3 घंटे टू व्हीलर की नो एंट्री होने से व्यापारी और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई और व्यापारियों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन भी किया वीकेंड पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने अपर रोड में शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक दोपहिया समेत अन्य गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी इस व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया नगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के समर्थन में लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी पहुंच गए इसके बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दिया शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि बड़े-बड़े स्नान के मौके पर भी इस प्रकार की रोक नहीं लगाई गई पुलिस चाहती है तो  गंगा जी की आरती शुरू होने से पहले शाम को 6:30 बजे से 8:00 तक इस नियम को लागू कर ले लेकिन 3 घंटे का वाहन का प्रतिबंध से व्यापारी परेशान रहेंगे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!