हरिद्वार सिडकुल की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर को फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिकायत करना भारी पड़ा कर्मचारियों ने सुपरवाइजर कर के साथ मारपीट की
अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार रोशनाबाद थाना सिडकुल के क्षेत्र में एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर को कर्मचारियों की काम पर ना आने पर काम ना करने पर शिकायत करना बहुत भारी भरा कर्मचारियों ने फैक्ट्री की छुट्टी के दौरान सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर डंडों से और हाथों से जमकर पीटा बहादराबाद के कंपनी के सुपरवाइजर की तहरीर पर सिडकुल पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सिडकुल पुलिस के अनुसार एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पल्लव भारद्वाज निवासी गणपति धाम फेस 3 राजा गार्डन जगजीतपुर सिडकुल स्थित पीआईएल नामक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है गत 6 अप्रैल को ड्यूटी के समय हेल्पर अमन और अमित लक्ष्मी आपस में बात कर रहे थे जिनको लेकर सुपरवाइजर ने उन्हें रोक दिया इतना ही नहीं इसकी शिकायत उसने ठेकेदार से भी कर दी और ठेकेदार ने तीनों को डांटा इससे नाराज होकर छुट्टी के बाद सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर डंडो वे बल्ले से जमकर पीटा जिससे सुपरवाइजर पल्लव भारद्वाज को काफी चोटें आई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई है
