प्रथम महापौर मनोज गर्ग व गोविंदघाट समिति के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता के अथक प्रयासों से खुला फिजियोथैरेपी सेंटर

0

मनोज शर्मा

 

हरिद्वार शहर के प्रथम महापौर श्री मनोज गर्ग वह गोविंदघाट समिति के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता  के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज गोविंदघाट पर बने कमरों में ही फिजियोथैरपी  सेंटर का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है,

हरिद्वार शहर के प्रथम महापौर श्री मनोज गर्ग व गोविंदघाट समिति के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज गोविंदघाट पर बने कमरों में ही फिजियोथैरपी  सेंटर का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है जिसका उद्घघाटन प्रथम महापौर मनोज गर्ग द्वारा किया गया जिसमें शुल्क ना के बराबर लिया जायेग,

इस फिजियोथैरेपी सेंटर को डॉ0 आकाश उपाध्याय  (डॉ0 विमल कुमार व डॉ0 सतीश शर्मा) संचालित करेंगे फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन करते हुए प्रथम महापौर द्वारा कई सुविधाएं भी गिनाई गई तथा उनका प्रयास है कि शहर में प्रत्येक निचले व्यक्ति तक भी इसका लाभ पहुंचे,

प्रथम महापौर मनोज गर्ग जी ने बताया

सर्वप्रथम प्रथम महापौर ने सबको बधाई दी तथा बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से एक निचले स्तर के इंसान तक इसकी सुविधा को पहुंचाया जा सकता है और इस फिजियोथैरेपी सेंटर का फायदा केवल गोविंदपुरी वासियों को ही नहीं बल्कि समस्त नगरवासियों को भी या बाहर से भी जो आने वाले हैं उनको भी मिलेगा,

इसके लिए उन्होंने गोविंदघाट समिति के सभी सदस्यों को भी बधाई दी है इस उद्घाटन में गोविंदपुरी के समस्त वरिष्ठगण मौजूद थे उन सभी को कहीं ना कहीं यह सेंटर खुलने का इंतजार था जो आज सफल हुआ,

वाकई यह काबिले तारीफ है की प्रथम महापौर और गोविंदघाट समिति के अध्यक्ष गुप्ता जी द्वारा जो अथक प्रयास किया गया है वह सराहनीय है इससे समस्त लोगों को फायदा पहुंचेगा किसी भी व्यक्ति को फिजियोथैरेपी उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!