सीएम धामी का बड़ा फैसला, राज्य आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात
मनोज शर्मा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की मृत्यु के बाद अब आश्रितों को पेंशन देने का फैसला लिया है गृह विभाग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की मृत्यु के बाद अब आश्रितों को पेंशन देने का फैसला लिया है, गृह विभाग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं,
गृह विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया कि अभी तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें आश्रितों को पेंशन नहीं मिल पाई थी लेकिन वर्तमान समय में सरकार सभी आश्रितों को पैशन देने जा रही है,
गृह विभाग के अनुसार 28 अप्रैल 2021 को जारी किए गए शासनादेश के अंतर्गत राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल में रहे यह राज्य आंदोलन के दौरान घायल आंदोलनकारी जिनकी मृत्यु 1 जून 2016 के क्रम में पेंशन स्वीकृत होने से पहले हो चुकी है उन आश्रितों के पति पत्नी को 4500 रुपये हर माह पेंशन दी जाएगी।
