सीएम पुष्कर सिंह धामी: वन भूमि के साथ ही सरकारी भूमि से भी हटेगा अतिक्रमण
मनोज शर्मा
उत्तराखंड में अब वन भूमि के साथ- साथ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी,
उत्तराखंड में अब वन भूमि के साथ- साथ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, मुख्यमंत्री धामी ने अब इन जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं मुख्यमंत्री धामी ने जो प्लान बनाया है उसके अनुसार सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही होगी,
सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए और साथ ही साथ चेतावनी भी दी कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा, मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद गृह विभाग ने इसके लिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश जारी किए है,
एडीजी कानून व्यवस्था को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है सीएम पुष्कर धामी ने शुक्रवार को गृह विभाग और पुलिस के अधिकारियों के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था और चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की बैठक में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों पर भी चर्चा की, मुख्यमंत्री ने वन भूमि के साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने को कहा साथ ही साथ कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इसके लिए प्रदेश स्तर पर एडीजी कानून व्यवस्था को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए,
प्रदेश में वन विभाग पहले ही वन भूमि पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं अब सीएम धामी शहर और गांव के अन्य तरह की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी शामिल करने के लिए कहा है।
