हरिद्वार में व्यापारियों ने पॉड टैक्सी योजना का रूट का विरोध किया और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी
अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार में पॉड टैक्सी योजना रूट का विरोध, व्यापारियों ने बोला हल्ला, दी आंदोलन की चेतावनी
पॉड टैक्सी योजना के रूट को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों ने हल्ला बोल दिया है. आज हरिद्वार में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पॉड टैक्सी रूट बदलने की मांग की. ऐसा न होने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. और पॉड टैक्सी के रूट को लेकर काफी दिनों से हरिद्वार में लगातार विरोध हो रहा है हर व्यक्ति हरिद्वार का यही मांग करता है कि पॉड टैक्सी का रूट बाजार से ना होकर बाहर से निकले अगर ऐसा नहीं हुआ तो हरिद्वार के लोग आंदोलन के लिए सड़कों पर आ जाएंगे
