पॉड टैक्सी के रूट को लेकर व्यापारीयो में जबरदस्त आक्रोश

0

अशोक गिरी हरिद्वार

कॉरिडोर और पॉड टैक्सी पर फैली रही भ्रंम की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक ज्वालापुर मे आहूत की गई बैठक मे प्रशासन से माँग की गई कि व्यापारियो को पूरा ब्योरा देना चाहिए और प्रभावित व्यापारीयो को जल्दी से जल्दी मुआवज़ा दे साथ ही पॉड टैक्सी के रूट में बदलाव हुआ या नही इस बात की जानकारी भी प्रसाशन व्यापारियों को दे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने हरिद्रार को कॉरिडोर के रूप मे एक बड़ी सौग़ात दी है हरिद्वार की जनता इसका स्वागत कर रही है हा पर व्यापारी जो इससे प्रभावित होने जा रहे है वो भ्रम मे है इस लिए प्रशासन को तत्काल व्यापारियों को बुला कर पूरी जानकारी देनी चाहिए की कोन कोन कहा कहा से प्रभावित होने जा रहे है और उनको रोज़गार की व्यवस्था करनी चाहिए और मुआवज़ा चार गुणा कम से कम देना ही चाहिए और इसके अलावा दूसरी जगह दुकाने दी जानी चाहिए व्यापारी इस महान कॉरिडोर का खुले दिल से स्वागत करते है पर बस व्यापारी के व्यापार व परिवार का भी ध्यान रखना होगा।

प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय व शहर अध्यक्ष ज्वालपुर हरविंद्र सिंह ने कहा की पॉड टैक्सी व कॉरिडोर का सभी स्वागत कर रहे है और व्यापारी किसी का भी विरोधी नही है पर किसी से भी व्यापारी का अहित नहीं होना चाहिए सब का ध्यान रखा जाए व्यापारी का हित भी प्रभावित ना हो और दोनों महान योजना भी बन जाए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ये दोनों बड़ी सौग़ात है। शहर महामंत्री मृत्युंजय अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर ने कहा की पॉड टैक्सी तो उत्तर भारत मे हरिद्वार में ही आ रही है और बनारस के बाद कॉरिडोर भी तो हम सभी इसका स्वागत करते है बस विकास के लिए किसी व्यापारी का हित भी प्रभावित नहीं होना चाहिए और सब रूट या अन्य व्यवस्था ऐसे बनाई जाए की किसी भी व्यापारी को नुक़सान ना हो।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री एड़ सागर कुमार जिला उपाध्याय अशोक गिरी जिला उपाध्याय अजीत सिरोही जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी अरविन्द कुमार पुष्पेंद्र गुप्ता संजीव कुमार विजय धिमान व विपिन राणा आदि अनेक उपस्तिथ रहे

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!