मानसून देरी होने पर भी उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर, समय से उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, येलो अलर्ट किया जारी
मनोज शर्मा
मानसून ने अपनी निर्धारित तिथि से 7 दिन की देरी के साथ गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है, अगले 24 घंटे में मानसून के पूर्वोत्तर में दस्तक देने के आसार हैं, मानसून अपने तय समय पर उत्तराखंड पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि केरल के ज्यादातर हिस्से तथा दक्षिण तमिलनाडु में मानसूनी बारिश दर्ज की गई है, अगले 24 घंटे के दौरान मानसून के पूर्वोत्तर में भी दस्तक देने के आसार हैं,
विभाग के अनुसार उत्तराखंड अपने तय समय 20 जून तक पहुंच सकता है विभाग ने यह भी कहा कि जिस रफ्तार के मानसून ने केरल में दस्तक दी है वह देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत हैं हालांकि अगले सप्ताह के दौरान बनने वाली स्थिति मानसून की प्रगति तय करेगी विभाग का कहना यह भी है कि केरल में मानसून की देरी से आवागमन का उत्तर भारत में उसके पहुंचने से कोई सीधा संबंध नहीं है,
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर, लक्ष्यदीप, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र मन्नार की खाड़ी बंगाल की खाड़ी मे बढ़ रहा है वहीं मौसम विभाग ने 2 से 3 दिन के भीतर मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने के आसार जताए हैं,
उत्तराखंड मौसम विभाग ने शुक्रवार से पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है 10 से 12 जून तक कई इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है
इस वर्ष सामान्य बारिश होने की है उम्मीद
इस साल भी मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की घोषणा की है जबकि इस बार अलनीनो उत्पन्न होने की आशंका है लेकिन यह स्थिति जुलाई के बाद संभव बताई है।
