हरिद्वार के बाजारो में नगर निगम के ट्रैक्टर आने से भयंकर जाम की स्थिति हरिद्वार में गंगा स्नान और छोटे-बड़े मेलो में बड़े-बड़े ट्रैक्टर दोपहर के समय
हरिद्वार। निगम की ओर से कूड़ा उठाने का कोई समय तय नहीं है। सफाई कर्मी मनमर्जी से ट्रैक्टर लेकर कूड़ा उठाने पहुंच जाते हैं। आजकल पर्यटक सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। रामप्रसाद गली पर ट्रैक्टर लगाकर पूरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया है, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। किसी भी समय दुर्घटना घटित हो सकती है। यह आज का नहीं हमेशा से यह सब चलता रहा है जब भी हरिद्वार में भीड़ होती है किसी भी मेले में या गंगा स्नान पर तो नगर निगम बड़े-बड़े ट्रैक्टर दिन में दोपहर को जब भीड़ का दबाव बढ़ जाता है तो यह कूड़ा उठाने के लिए भेज देते हैं जिससे भयंकर जाम लग जाता है और लोग यात्री लोग चोटिल हो जाते हैं लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ता यहां से यात्री लोग गलत मैसेज लेकर अपने शहर को जाते हैं क्या नगर निगम वालों को सोचना नहीं चाहिए इस विषय में कि इनको
रात को 8:00 या 9:00 बजे के बाद आना चाहिए समय की स्थिति को देखते हुए

रात को 8:00 या 9:00 बजे के बाद आना चाहिए समय की स्थिति को देखते हुए