डोईवाला टोल प्लाजा के पास ट्राले के हुए ब्रेक फेल बाल बाल बचे वाहन और लोग
अशोक गिरी हरिद्वार,,,
उत्तराखंड– देहरादून : एक भीषण और बड़ा हादसा टल गया दरअसल देहरादून से डोईवाला की दिशा में आ रहा एक ट्रक संख्या UK 14 CA 6007 दुर्घटनाग्रस्त हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक देहरादून से लच्छीवाला टोल की तरफ आ रहा था. इसी दौरान ट्रक के ब्रेक फेल हो गये यह ट्रक लच्छीवाला टोल के बूथ संख्या 10 की सीध में आ रहा था. गनीमत रही ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी होने से कोई नहीं बचा सकता था
डाई वाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवती ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बच गई. वीडियो को देखे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही
है.
