हरिद्वार में 4 करोड़ लोगों की भीड़ जुटने की संभावना, देहरादून में 6 राज्य के पुलिस अफसरों की बैठक

0

मनोज शर्मा

एक अनुमान के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार में पहुंचने वाली कांवड़ियों की इस 4 करोड़ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की उम्मीद है.

एक अनुमान के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार में पहुंचने वाली कांवड़ियों की इस 4 करोड़ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की उम्मीद है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार 16 जून 2023 को 6 राज्यों के पुलिस और तमाम अर्धसैनिक बल अफसरों का मेला लगा रहा. वजह थी यहां राज्य में स्थित हरिद्वार में अगले महीने शुरू होने वालीकांवड़ यात्रा का मेला. जिसमें इस बार 4 करोड़ से भी ज्यादा शिवभक्त श्रृद्धालु-कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है. 4 जुलाई से शुरु होने वाली कांवड़ यात्रा 15 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी. हरिद्वार धर्मनगरी में इन भक्तों के उमड़ने वाले जन-सैलाब और स्थानीय निवासियों को हर सहूलियत प्रदान करके उन्हें हर समस्या से कैसे निजात दिलाई जा सके, इसी सवाल के जवाब में पुलिस अफसरों का यह लगे थे.

 डीजीपी का कहना है कि बैठक में हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के सहित उत्तराखंड पुलिस व राज्य के अन्य सभी जरूरी महकमो के आला-अफसर तो मौजूद थे विशेषकर इस बैठक में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन को मजबूत बनाए रखने के लिए, यूपी, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), रेलवे सुरक्षा बल, आसूचना ब्यूरो अधिकारियों ने वर्चुअल (ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग) तरीके से हिस्सा लिया,

 पूर्व की भर्ती  इस बार ज्यादा श्रृद्धालुओं के पहुंचने का ठोस अनुमान

डीजीपी उत्तराखंड के मुताबिक इस विशेष इंतजामी बैठक को नाम दिया गया था, 18वीं अन्तर्राज्यीय व अंतरइकाई समन्वय बैठक. इसका आयोजन उत्तराखंड राज्य पुलिस मुख्यालय राजधानी देहरादून परिसर में किया गया था. बैठक का संचालन किया उत्तराखंड पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) तृप्ति भट्ट ने, डीजीपी के मुताबिक इस बार के कांवड़ मेला/यात्रा में कुम्भ/ अर्धकुम्भ से भी ज्यादा श्रृद्धालुओं के पहुंचने का ठोस अनुमान है. अपने आप में यह भीड़ या श्रृद्धालुओं का जन-सैलाब एक रिकार्ड कायम कर सकता है इसलिए इस बैठक में सबसे पहले हरिद्वार के ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तैयारियों का प्रजेंटेशन रखा,

कांवड़ क्षेत्र को 44 जोन और 130 सेक्टर में बांटा गया

बैठक में मौजूद एसएसपी हरिद्वार का कहना था कि हमें सबसे ज्यादा भीड़ नियंत्रण, रास्तों की सुगमता, ट्रैफिक नियंत्रण, जमीन और आकाश मार्ग पर पैनी नजर रखकर, सुरक्षा के मजबूत इंतजामों पर विशेष ध्यान देना है. इन्हीं तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर ब्लू-प्रिंट तैयार किया गया है, जिसे अंतिम रूप तकरीबन दिया ही जा चुका है,

इस बार मेले में बीते 15-20 साल की तुलना में कई गुना ज्यादा भीड़ पहुंचने की संभावना से भी राज्य के डीजीपी भी इनकार नहीं करते हैं,

यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कांवड़ क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन, 130 सेक्टर में बांटा गया है. इन इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने का इंतजाम किया गया है. ताकि इंतजामों में कहीं भी किसी भी तरीके से भीड़ या तकनीकी कमजोरी की कमी न खले तथा साथ ही साथ स्थानीय निवासियों को भी समस्या का सामना ना करना पड़े,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!