अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर गुस्साए लोगों का पथराव, एक होमगार्ड का जवान हुआ घायल

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड मैं अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है अवैध निर्माणों को गिरानी पहुंची टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया पत्थरबाजी कि इस घटना मे होमगार्ड के जवान भी घायल हो गया

उत्तराखंड मैं अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है अवैध निर्माणों को गिरानी पहुंची टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया पत्थरबाजी कि इस घटना मे होमगार्ड के जवान भी घायल हो गया,

देहरादून में पत्थरबाजी की इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है,  एकता विहार मैं सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी झोपड़ी हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें नगर निगम में तैनात होमगार्ड अजय नेगी घायल हो गए,

नगर निगम की टीम ने एकता बिहार में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी झोपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त किया था दोबारा अतिक्रमण की सूचना पर नगर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची तो लोगों ने विरोध करते हुए अफसर और कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया,

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला को निर्देश दिए कि पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं और सरकारी जमीन को तार बाड़ के साथ कब्जे में ले,

देहरादून शहर के बाकी इलाकों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!