Kavad Mela कावड़ मेला 2023 रूट संबंधित व अन्य संबंधित समस्याओं का समाधान देखें रूट प्लान

0

अशोक गिरी हरिद्वार,,

कांवड़ यात्रा को लेकर #UttarakhandPolice की नई पहल, शिवभक्तों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR कोड

पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर

रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।

डायवर्जन- भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन कर मिल जाएगी।

खोया-पाया- खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म- इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

फोटो वीडियो गैलरी- यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।

 

जिला दूरभाष संपर्क सूची- यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं आने जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!