डोईवाला: दूसरी शादी में रोड़ा बन रही दो बेटियों की पिता ने रात में की हत्या

0

मनोज शर्मा


उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में एक पिता ने अपने दो मासूम बेटियों की गला घोट कर हत्या कर दी जिससे कि वह दूसरी शादी कर सके, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया,

उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में एक पिता ने अपने दो मासूम बेटियों की गला घोट कर हत्या कर दी जिससे कि वह दूसरी शादी कर सके, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया,

आरोपी की पत्नी पहले ही उसे छोड़कर हैदराबाद चली गई थी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में पुलिस जुुुुटी है,

बच्चों की नानी ने दामाद (जितेंद्र) के खिलाफ डोईवाला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है,

जानकारी के मुताबित आशु देवी निवासी केशवपुरी डोईवाला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रीना की शादी 5 साल पहले जितेंद्र के साथ हुई थी, शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई, बड़ी आंचल 3 साल की थी और अनुषा डेढ़ साल की थी,

जितेंद्र अपनी पत्नी रीना को मारता पीटता था काफी दिन तब तो रीना पति के इस जुल्मों को सहन करती रही लेकिन एक दिन रीना दोनों बेटियों को जितेंद्र के पास छोड़कर हैदराबाद चली गई,

इसी बीच जितेंद्र ने भी दूसरी शादी करने का मन बना लिया लेकिन दूसरी शादी वह अपनी दोनों बेटियों की वजह से नहीं कर पा रहा था जिसकी वजह से इस कलयुगी पिता ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया ताकि वह दूसरी शादी कर सके, एफआईआर दर्ज करने के बाद डोईवाला पुलिस सघनता से जितेंद्र की तलाश में जुट गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!