उत्तराखंड के एनएच 58 पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

0

हिमांशु गिरी हरिद्वार

उत्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिले के एनएच 58 पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है वाहन में 11 लोग सवार थे जिनमें 5 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं वहीं एक का शव बरामद हुआ है।

 

टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। पांच लोग निकाल लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।जनपद टिहरी- एनएच 58 ऋषिकेश-श्रीनगर पर गूलर के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

 

घटनाक्रम के मुताबिक आज रविवार की प्रातः करीब 03:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर का मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण तथा पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीमें मय आवश्यक उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु घटनास्थल पर पहुँची।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!