आफत भरी बारिश के बीच नगर निगम को कोसते शहरवासी, वही कर्मचारी ने बड़ी घटना को होने से बचाया

0

मनोज शर्मा 

हरिद्वार,

रात से ही हो रही बारिश ने पूरे शहर को को जलमग्न कर दिया, दुकानों और घरों में पानी इस कदर घुसा था की शहरवासी नगर निगम को कोसते हुए नजर आ रहे थे,

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम हरिद्वार के पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा  हादसा होने से बचा, ये नगर आयुक्त की कुशल कार्यशैली का ही परिडाम है, जिम्होंने कर्मचारी की योग्यता अनुसार ड्यूटी लगाई,

चौक बाजार ज्वालापुर में भारी बारिश के कारण बाजार में पानी भर गया था और शिविर का ढक्कन पानी के बहाव से बह गया था जिससे वहां पर तैनात सुपरवाइजर सलेक् चंद एवं अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शिविर लाइन के ढक्कन को “जो कि पानी में बह गया था” को दोबारा ठीक किया गया,

इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की अधिकृत कंपनी केoएल मदान के कर्मचारी भी पूरी लगन के साथ कार्य करते हुए नजर आए कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठान के साथ-साथ पानी निकासी भी करते हुए दिखे,

इतनी तेज बारिश में भी जब हमारे चैनल के लोग धरातल की वास्तविकता देखने निकले तो इतनी तेज बारिश में भी पुलिस कर्मी व अधिकारी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करते हुए नजर आए,

सिंहद्वार से लेकर शांतिकुंज तक कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं मिली, कावड़ लेने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है हम जानबूझकर ऐसी जगह पर गए जहाँ आम दिनों में भी जाम मिलता है लेकिन वहां पर भी प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से किसी तरह का कोई जाम नहीं मिला,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!