श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और निरंजनी अखाड़ा मिलकर उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिये जगायेंगे अलख।
अशोक गिरी हरिद्वार
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और निरंजनी अखाड़ा मिलकर उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिये जगायेंगे अलख।
* पत्रकार सरकार, प्रशासन और समाज के बीच कार्य करने वाली महत्त्वपूर्ण कड़ी- श्री महंत रविंद्र पूरी महाराज
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के CM पुष्कर सिंह धामी के संकल्प देवभूमि 2025 के तहत राज्य को नशा मुक्त करने के मुहीम को अब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड और निरंजनी अखाड़ा मिलाकर राज्य में अलख जायेंगे। जिसको लेकर माँ मंशा देवी चरण पादुका मंदिर में संयुक्त बैठक हुई साथ ही हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी ने अखाडा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पूरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को माता की चुनरी व पटका पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और समाज के बीच कार्य करने वाली महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं। विभिन्न घटनाओं, गतिविधियों, परिवर्तनों और समाज की समस्याओं को पत्रकार अपनी लेखनी से प्रकाशित कर सरकार व प्रशासन तक पहुंचाते हैं। जिससे सरकारों को विकास व जनकल्याण के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचनाएं तेजी से प्रसारित होती हैं। ऐसे में पत्रकारिता में भी बदलाव आया है।
वही ,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और निरंजनी अखड़ा अब मिलकर मुख्यमंत्री के नशा मुक्त देवभूमि संकल्प को लेकर अलख जायेंगे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय तथा हरिद्वार कार्यकारिणी के साथ बैठक में यह तय हुआ कि नशा मुक्त अभियान दोनों के संयुक्त प्रयास से पुरे राज्य में चलाया जायेगा।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के जिला महामंत्री विनीत धीमान ,कोषाध्यक्ष पंकज स्वानि ,अशोक गिरी, संजय शर्मा ,डॉ अनिल कुमुद ,मनोज शर्मा ,सुधीर चावला ,गौरव कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
