उत्तराखंड: मौसम के पूर्वानुमान पर एक बड़ा अपडेट, 5 जिलों में अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें नैनीताल चंपावत चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले में अधिक से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है,

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें नैनीताल चंपावत चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले में अधिक से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है,

बाकी अन्य जिलों में भी बारिश वह बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के निर्देशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले 4 दिन तक कई जिलों में अच्छी बारिश होगी,

पहाड़ी क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है, भूस्खलन से रोड बंद हो सकती हैं, नदी व नालों के आसपास सतर्क रहने को कहा गया है,

आने वाले 2 दिन मुश्किल भरे रहेंगे, देहरादून में मंगलवार दोपहर को करीब 3:00 बजे के लगभग बारिश हुई कई जगह पर सड़क तालाब बन गई,  सहस्त्रधारा इलाके में 40 मिनट के भीतर 64. 5 एमएम बारिश दर्ज की गई औसतन 1 घंटे में 100 एमएम बारिश होने पर बादल फटने से हालात हो जाते हैं,

इस इलाके में नाले एवं नदी में पानी उफान पर आ गयी है वही आज सुबह लगभग 5:00 से 6:00 के बीच हरिद्वार में भी तेज बारिश हुई वहीं पंतनगर का तापमान 31 डिग्री मुक्तेश्वर का 21.3 और नई टिहरी का 25. 4 डिग्री दर्ज किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!