Haridwar news: हैवानियत की सारी हदें पार कर नाबालिक लड़की से तीन दिन तक तीन युवकों ने किया गैंगरेप

0

 

मनोज शर्मा 

बहादराबाद क्षेत्र की नाबालिक लडकी को उसके ही परिचित युवती ने तीन युवकों के हवाले कर दिया, रुड़की क्षेत्र में 3 दिन तक आरोपियों ने नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया।

बहादराबाद क्षेत्र की नाबालिक लडकी को उसके ही परिचित युवती ने तीन युवकों के हवाले कर दिया, रुड़की क्षेत्र में 3 दिन तक आरोपियों ने नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया,

इस बात की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है, बताते चलें कि बहादराबाद क्षेत्र से एक किशोरी को उसकी ही परिचित युवती ने तीन युवकों के हवाले कर दिया तथा रुड़की क्षेत्र में तीन दिन तक इन युवकों ने नाबालिक लड़की से सामूहिक बलात्कार किया,

शिकायत मिलने पर श्यामपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को रुड़की क्षेत्र से बरामद कर लिया है,

आरोपी युवती और उसके परिचित तीनों आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, श्यामपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाली एक नाबालिग लड़की पिछले दो माह से बहादराबाद क्षेत्र के ठेकेदार के पास मजदूरी कर रही थी,

चार दिन पहले नाबालिक लड़की से मिलने उसके परिजन बहादराबाद गए लेकिन उन्हें वह वहां नहीं मिली, परेशान होकर नाबालिक लड़की के परिजन बहादराबाद पुलिस के पास पहुंचे जहां से पुलिस ने यह मामला श्यामपुर का बताकर उन्हें वापस भेज दिया,

श्यामपुर थाने में जाकर उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके कुछ देर बाद ही चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने नाबालिक लड़की को रुड़की क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया,

जब नाबालिक लड़की ने परिचित युवती वाली पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई तो यह बात सुनकर परिजन बेटी को लेकर देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा के पास पहुंच गए,

जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने पूरे परिवार को चंडीगढ़ चौकी ले जाकर पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शहर कोतवाली में तैनात महिला एसआई प्रियंका भारद्वाज को मामले की जांच सौंपी गई है, पुलिस ने नाबालिक लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!