Dehradun news: मॉल के बाहर कूड़ेदान में मिली महिला की लाश, मामले का पुलिस ने किया खुलासा
मनोज शर्मा
देहरादून का हाथीबड़कला क्षेत्र की घटना, एक महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून का हाथीबड़कला क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना, यहां एक महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
वो घटनास्थल के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी है। आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल कर ली है। उधर मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी, महिला के सिर और गर्दन के पास गहरे घाव थे,
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किए तो एक युवक महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया, तफ्तीश के दौरान पता चला कि आरोपी थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है,
पूछताछ में आरोपी राजेश ने महिला के साथ की गई दरिंदगी की पूरी कहानी बता दी है, उसने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे उसने महिला को सड़क पर घूमते देखा था, वो खाना और शराब मांग रही थी, इस पर राजेश की नीयत खराब हो गई और वो महिला को टिन शेड में ले गया, वहां उसे शराब पिलाई और खाना खिलाया।
इसके बाद उसने महिला संग दुष्कर्म की कोशिश की तो महिला विरोध किया, गुस्से में राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा, महिला बेहोश हुई तो राजेश ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के होश में आने पर उसने महिला के सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा, जिससे महिला की मौत हो गई, इसके बाद राजेश महिला के शव को कूड़ेदान में फेंक आया, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
