रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड से , यहां पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 13 लापता
Sharda news 24 Ashok Giri
Uttarakhand | रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 13 के लापता होने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में देर रात भीषण बारिश होने से यहां पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं। हादसे के वक्त दुकानों में कई लोग सो रहे थे। गौरीकुंडके सेक्टर अधिकारी ने बताया कि मलबे में कई लोग दब गए हैं। वहीं SDRF से मिली सूचना के अनुसार करीब 13 लोग लापता हो गए हैं। इनमें नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है।
