Dehradun के पटेल नगर में मोहबेवाला चौक पर हादसा

0

Sharda news 24  Ashok giri

Uttarakhnd आज दिनांक 11.08.2023 को चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना प्राप्त हुई की मोहोबबेवाला चौक पर एक एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर टाटा 407/ट्रक संख्या DL1MA2877, जो आशारोडी की ओर से आ रहा था, मोहबेवाला चौक पर टर्न कर रहे दूसरे ट्रक से टकराकर नाले में गिर गया, जिसकी चपेट में चार दोपहिया वाहन (स्कूटी) आ गए व एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा चौक से घूमने वाला दूसरा ट्रक सड़क के दूसरी साइड में डिवाइडर के ऊपर से जाकर कार से टकरा गया। घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन से लाइफ लाइन चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ से उसे दून चिकित्सालय रेफेर किया गया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया है।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!