14,08,2023 को चोरी हुए 7 माह के बच्चे को15,08,2023 को 24 घंटे के भीतर सकुशल दिल्ली से बरामद कर मां की झोली को खुशियों से भरा। हिमांशु गिरी

0

Sharda news 24   हिमांशु गिरी हरिद्वार

Haridwar कल चोरी हुए 7 माह के बच्चे को 24 घंटे के भीतर सकुशल दिल्ली से बरामद कर मां की झोली को खुशियों से भरा

एसएसपी अजय सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने महिला अभियुक्ता सहित

आजादी की जश्न के बीच हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कल चोरी हुए 7 माह के बच्चे को 24 घंटे के भीतर सकुशल दिल्ली से बरामद कर मां की झोली को खुशियों से भरा।

एसएसपी अजय सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने महिला अभियुक्ता सहित 02 दबोचे

दिनांक 14.08.2023 को भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही चण्डीघाट निवासी महिला को एक अज्ञात महिला ने लालच देकर आटा लेने भेजा और बच्चा लेकर फरार हो गई।

जिसके संबंध में एसएसपी अजय सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर दिनांक 15.08.23 अपहत्त बच्चा शिवा को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए महिला अभियुक्ता सहित 02 आरोपियों को दबोचा गया। अभियुक्तों ने बताया कि उनके बच्चा नहीं हुआ था इसलिए उन्होंने यह बच्चा चोरी किया था ।

बच्चा वापस पाकर भावुक महिला ने हरिद्वार पुलिस को अपनी दुआएं देते हुए आभार प्रकट किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!