भूस्खलन होने से चंबा- नई टिहरी रोड बंद हादसे मे 1 बच्चे समेत 5 की मौत बहुत ही दुखद

0

Sharda news 24 अशोक गिरी

उत्तराखंड के टिहरी चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण एक खड़ी कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार महीने के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया भूस्खलन होने से चंबा- नई टिहरी रोड भी बंद हो गई। हादसे की सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एडीएम केके मिश्र मौके पर पहुंच गए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास मकानों से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!