Haridwar news: मदन कौशिक: भाई-बहन का होता है अटूट रिश्ता
मनोज शर्मा 
भाई-बहन का होता है अटूट नाता: मदन कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वासुदेव आश्रम, भारत सेवा आश्रम संघ, गीत गोंविद, अनुराग पैलेस व स्वयंवर पैलेस कनखल में हजारों की संख्या मे बहिनों की उपस्थिति में किया गया रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन,
भाई-बहन का रिश्ता अटूट होता है, प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का पर्व व रक्षा सूत्र का धागा इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है,
भारतीय जनता पार्टी अपनी सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करती है, रक्षा सूत्र समारोह में इसकी वांगिनी देखने को मिली, मदन कौशिक के नेतृत्व में पूर्व यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें हर बार बढ़ रहा है जिससे प्रतीत होता है की बहनों का प्यार शहर विधायक मदन कौशिक के लिए और बढ़ रहा है,
शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय परम्परा रही है कि सदियों से बहनों ने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर अन्याय व अधर्म के प्रति लड़ने की शक्ति प्रदान की है, आज हजारों बहनों का आशीर्वाद हैं कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में काबिज होकर विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है,
उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से चन्द्रयान-3 सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर स्थापित हो गया है,
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि रक्षा सूत्र समारोह का यह आयोजन समूचे देश में चर्चा का विषय बन गया है, इस आयोजन में हजारों बहनें अपने प्रिय नेता को रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं, त्यौहार परिवार के साथ मिलकर मनाये जाते हैं, भारतीय जनता पार्टी व हमारे नेता मदन कौशिक हरिद्वार की जनता को अपना परिवार समझ कर सभी त्यौहारों पर सामूहिक आयोजन कर भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं,
कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद सुनीता शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, देवेश ममगांई ने संयुक्त रूप से किया,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी पूरी मेहनत की, इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया,
